BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

काबिले तारीफ :- आशा वर्कर्स कर रहीं हैं सराहनीय कार्य, कर रहीं बाहर से आए लोगों को क्वारनटाईन और जागरुक!


लडभडोल :- आपदा के इस दौर में कोरोना योद्धा अपनी बेहतर सेवाएं बिना रुके प्रदान कर रहे हैं। ऐसी ही योद्धा हैं हमारी आशा वर्कर जो लगातार सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को जागरुक कर रही हैं। इन सभी देवीयों का कार्य अनुशंसा के योग्य है।

सोरंडा में पंचायत प्रधान के साथ आशा वर्कर ने दिल्ली से आए दो लोगों को किया होम क्वारनटाइन!

पिछले कल 15 मई 2020 शुक्रवार रात 10:00 बजे आशा वर्कर मंजू   ग्राम पंचायत प्रधान खेम सिह को साथ लेकर दिल्ली से आए हुए दो लोगों को होमक्वारनटाईन करवाया। तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के बारे में अवगत कराया और 28 दिनों के लिए घर पर ही रहने के निर्देश दिए और सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों की अनुपालना करने की हिदायत दी। यह जानकारी हेल्थ इंचार्ज प्यारी ठाकुर s/c सैंठी ब्लाॅक लडभङोल द्वारा दी गई। LADBHAROLNEWS.COM WEB CHANNEL समस्त आशा वर्कर का आपदा प्रबंधन में सहयोग करने और उम्दा सेवाएं प्रदान करने के लिए के लिए आभार व्यक्त करता है! धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM


"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

LADBHAROLNEWS.COM की जनता से गुजारिश रहेगी की कोरोना संक्रमण को हल्के में ना लें। घरों में ही ठहरे और लाॅक डाउन का सख्ती से पालन करें। अगर बाहर से आया कोई व्यक्ति लाॅक डाउन का पालन नहीं करता है तो प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दें। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल बराबर करते रहें। घबराएं नहीं बस घर पर रहे, सुरक्षित रहें। धन्यवाद

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments