BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

ALERT :- प्रदेश में रेगिस्तानी टिड्डों के संभावित आक्रमण के कारण जारी किया गया अलर्ट!


पहले से ही लोग कोरोना की मार से परेशान है और उस पर अब रेगिस्तानी टिड्डीयों का हमला। कृषि विभाग के निदेशक डॉक्टर आर के कौंडल के अनुसार बड़े पैमाने पर रेगिस्तानी टिड्डों के संभावित आक्रमण के कारण प्रदेश में अलॉट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य से इनके द्वारा फसलों को नष्ट करने की सूचना प्राप्त हुई है और प्रदेश में भी इनके आक्रमण की आशंका है जिसके लिए हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर तथा सोलन जिले हाई अलर्ट पर हैं। ग्रासहोपर की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखने के लिए और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फील्ड अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को ग्रासहोपर या टिड्डीयों की गति बिजली की रिपोर्ट अपने निकटतम कृषि अधिकारियों को तुरंत देने का आग्रह किया गया है।

फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं यह टिड्डे!
यह रेगिस्तानी टिड्डे हवा के साथ 16 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ते हैं और एक दिन में 5 से 125-130 किलोमीटर तक की दूरी तय करते हैं। यह फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।

फील्ड अधिकारी करेंगे किसानों को जागरुक!

कृषि निदेशक के अनुसार सभी सीट अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों को इनके हमले के प्रति जागरुक करें और कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए प्रेरित करें। इनसे बचाव के लिए 30 लीटर पानी में 200 ग्राम मैथेरिजीयम और बाॅवरिया जैसे कीटनाशकों का घोल बनाकर छिड़काव करना लंबे समय तक पर असरदार होगा। कृषि निदेशक के अनुसार जैव नियंत्रण प्रयोगशाला कांगड़ा और मंडी को इन कीटनाशकों को पर्याप्त मात्रा में तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल राज्य के किसी भी हिस्से से टिड्डीयों के हमले की कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों को इन की गतिविधि पर नजर रखने और खेतों में इनके हमले या अन्य किसी गतिविधि की रिपोर्ट कृषि निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments