BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

जीरो टोलरेंस अभियान के तहत जोगिंदर नगर पुलिस ने 200 वाहनों के काटे चालान!


यातायात नियमों की उल्लंघना को लेकर जोगेंद्रनगर पुलिस ने शुक्रवार को जीरो टॉलरैंस अभियान चलाया। इसके तहत यातायात नियम तौड़ने वाले प्रत्येक वाहन चालक का चालान किया गया। वहीं यातायात उन्हें यातायात नियम की पालना करने की हिदायत दी गई। 

डीएसपी मदनकांत शर्मा के आदेशों पर पुलिस थाने के प्रभारी संदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रोबैशनल सब इंस्पैक्टर उधम सिंह, सब इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह, एएसआई पवन कुमार, हरीश कुमार ने अपने संयुक्त अभियान में शहर में ही करीब सौ वाहनों के चालान काटकर 20 हजार से अधिक का जुर्माना बसूला। पुलिस ने शहर के प्रमुख चोकों में नाकेबंदी कर यह कार्रवाई अमल में लाई। इसी कड़ी में पुलिस चोकी घट्टा, बस्सी और लडभड़ोल क्षेत्र में भी पुलिस ने जीरो टॉलरैंस अभियान चलाकर यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। डीएसपी मदनकांत शर्मा ने बताया कि वाहन चालकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्हें यातायात नियमों की पालना के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। लेकिन आए दिन नियमों को ताक में रखने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने जीरो टॉलरैंस अभियान चलाकर सबक सिखाया है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत उपमंडल में करीब दो सौ से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। बताया कि इस मुहिम को लेकर आगे भी पुलिस कार्रवाई करेगी। क्योंकि सड़क हादसों में लगाम लगाने के लिए यातायात नियमों की अनुपालना करना बेहद जरूरी है।


"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments