BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

लडभङोल हॉस्पिटल में फिर से की गई कोविड-19 हेतु रेंडम सेंपलिंग!

                               न्यूज़ वीडियो
लडभडोल :- आज सिविल हॉस्पिटल लडभङोल में मोबाइल टेस्टिंग व्हीकल द्वारा कोविड-19 हेतु रेंडम सैंपल लिए गए। इससे पहले भी 4 बार रेंडम सेंपलिंग हो चुकी है और राहत की बात यह है कि सभी सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। इन सैंपलों के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करके सर्दी बुखार और खांसी के लक्षणों वाले लोगों की सूची तैयार की थी जिनकी आज रेंडम सैंपल हुई।

स्वास्थ्य सुपरवाइजर की अपील, अफवाहों से रहें दूर!

स्वास्थ्य सुपरवाइजर श्याम सांख्यायन ने  लोगों को अफवाहों से बचने और लोक डाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन करने को कहा है । उन्होंने लोगों को घर पर ही ठहरने और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है।

यह सब रहे इस अवसर पर उपस्थित!

इस अवसर पर सेंपल कलेक्शन टीम में सिविल अस्पताल लड़भडोल से स्वास्थ्य सुपरवाइजर श्याम सांख्यायन ,डा. पीयूष,   लैब टेक्नीशिअन विनोद  तथा काकु  विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR! (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments