BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

सिविल हॉस्पिटल जोगिंदर नगर को कोरोनावायरस से निपटने के लिए ₹15 लाख देने के लिए विधायक महोदय ने जताया मुख्यमंत्री और सांसद रामस्वरूप का आभार !


क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा ने सिविल हॉस्पिटल जोगिंदर नगर के लिए कोरोना महामारी से निपटने के लिए दिए गए 15 लाख रुपयों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर तथा सांसद रामस्वरूप शर्मा और जल विद्युत निगम के चेयरमैन एनएल शर्मा का हार्दिक आभार प्रकट किया है।
विधायक महोदय ने कहा कि जोगिंदर नगर हॉस्पिटल में इस बीमारी से बचने के लिए जो भी उपकरण उपलब्ध नहीं थे अब वह खरीदे जाएंगे तथा स्थानीय लोगों को अब और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगीं।

विधायक महोदय ने सांसद रामस्वरूप शर्मा से विशेष अनुरोध किया कि लडभङोल हॉस्पिटल के लिए भी धन मुहैया करवाया जाए जिससे कि लडभङोल के लोगों को भी निकटवर्ती हॉस्पिटल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हों। विधायक महोदय की इस प्रार्थना को सांसद महोदय ने स्वीकार कर लिया है और आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही लडभङोल सिविल हॉस्पिटल के लिए भी धन उपलब्ध करवाएंगे जिसके लिए विधायक महोदय ने सांसद महोदय का धन्यवाद किया है।

LADBHAROLNEWS.COM जोगिंदर नगर हॉस्पिटल के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से दिए गए 15लाख रुपए के लिए आभार व्यक्त करता है। हमारा सरकार से अनुरोध है कि लडभङोल के हॉस्पिटल में भी बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं तथा आवश्यक उपकरण मुहैया करवाए जाएं। धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments