BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने दिए निर्देश, मंडी जिला के हर घर पर होगी कोरोना लक्षणों की जांच!


मंडी जिला में 3 अप्रैल से "एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान" चलाया जाएगा जिसके तहत जिले के हर घर में जाकर कोरोना लक्षणों की जांच की जाएगी। उपायुक्त मंडी ने प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक केस फाइंडिंग अभियान शुरू किए जाने की जानकारी दी है।

इस अभियान के तहत घर-घर जाकर जांच की जाएगी ताकि कोई भी कोरोना संदिग्ध व्यक्ति छुपा ना रह सके। इस काम के लिए स्वास्थ्य विभाग की 1256 आशा कार्यकर्ता टीमें घर घर जाकर सर्वे करेंगे और पता लगाएंगी की किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण तो नहीं है।


उपायुक्त मंडी ने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सही जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा की इस अभियान की निगरानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जिला निगरानी अधिकारी द्वारा की जाएगी।

LADBHAROLNEWS.COM का जनता से 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक चलने वाले एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सहयोग की अपील करता है। हिमाचल को कोरोना रूपी दानव से पूर्णतया मुक्त करवाने के लिए सहयोग करें और सुरक्षित रहें। जो लोग हमारे लिए दिन रात  ड्यूटी दे रहे हैं  उनके विषय में सोचें,धन्यवाद!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments