BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

दो बार हिमाचल गौरव के नाम से सम्मानित होकर संगीत के क्षेत्र में अद्भुत प्रतिभा प्रदर्शन करने वाले लडभङोल के कलाकार अयूब खान का परिचय!

              अयूब खान का  गाना जरूर सुने
लडभडोल :- हमारे क्षेत्र लडभङोल में प्रतिभावान कलाकारों की कोई कमी नहीं है। आए दिन आपको किसी कलाकार के गाने के रिलीज होने की खबर मिलेगी तो किसी के हास्य वीडियो वायरल होने का समाचार प्राप्त होगा। फिर भी क्षेत्र का एक नाम ऐसा है जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। हमारे क्षेत्र के इस प्रतिभावान कलाकार का नाम है अयूब खान, निवासी गांव कम्हारनू डाकघर बल्ह  
क्वार तहसील लडभङोल!
जब दूसरी कक्षा में थे तब पहली बार गाया था गाना!
इन्होंने दूसरी कक्षा से ही गाना प्रारंभ कर दिया था। इन्होंने अपनी मैट्रिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल से की है। स्कूल से ही इन्होंने कई गाने गाए। कॉलेज की पढ़ाई इन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज संजौली शिमला से की और संगीत की स्नातक शिक्षा सुंदर नगर के एमएलएसएम कॉलेज से की।
धारावाहिक "युग" और दो हिंदी फिल्मों में कर चुके हैं काम!
सन 1996 में अयूब खान बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) चले गए और धारावाहिक युग में काम किया जो कि उस वक्त दूरदर्शन में दिखाया जा रहा था। उसके बाद अयूब खान ने दो हिंदी फिल्मों में काम किया "गुमराह" और आजा मेरे महबूब"। 2013 में इन्होंने हिमाचली कॉमेडी फिल्म "ढोला री छेड, मुर्दे री क्रेड" बनाई। इन्होंने हिमाचली लोकगीत गाए जो कि वास्तविकता के ऊपर आधारित थे। जब यह दूसरी कक्षा में पढ़ रहे थे तो पहला गाना जो इन्होंने गाया था उसके शब्द थे-" ओ पवन वेग से उड़ने वाले घोड़े"।
राजा वीरभद्र ने दो बार नवाजा हिमाचल गौरव के अलंकरण से!
अयूब खान जी  को दो बार  हिमाचल के के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने हिमाचल गौरव के अलंकरण से नवाजा। सन 2019 में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में इनका सम्मान किया। अयूब खान ना केवल हिमाचली लोकगीत गाते हैं बल्कि दूसरी भाषाओं में भी सुरीला गायन की अद्भुत प्रतिभा रखते हैं।

LADBHAROLNEWS.COM क्षेत्र के महान कलाकार श्री अयूब खान को संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए बधाई देता है। भगवान आपको दीर्घायु रखे और आप संगीत के माध्यम से देश सेवा करते रहें ऐसी हमारी कामना है। धन्यवाद!
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments