BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सराहनीय कार्य! जोगिंदर नगर ढेलू के विशन दास ने दुबई में कार्यरत सुपुत्र द्वारा भेजी उपहार राशि को कोरोना कर्मवीरों को किया दान!


वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 की जंग में हर कोई मददगार बनने को आगे आ रहा है। कोई कोरोना कर्मवीरों को फल व जूस बांटकर मनोबल बढ़ा रहा है तो कहीं कोरोना कर्मवीरों पर फूल बरसाकर उन्हें सम्मानित कर रहा है। लेकिन अब मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में पिता ने अपने जन्मदिवस पर बेटे के द्वारा सात समुद्र पार से पिता को उपहार स्वरूप भेजी 11 हजार रूपये की राशि को कोरोना कर्मवीरों के लिए दान कर अनूठी मिसाल पेश की है। इससे एक बार फिर कोविड-19 की लड़ाई लड़ रहे कोरोना कर्मवीरों के हौंसले बुलंद हुए हैं। शनिवार को जोगेंद्रनगर शहर के नजदीकी गांव ढेलू के वरिष्ठ नागरिक विशन दास बहल का 68वां जन्मदिन था तो उनके बेटे ने दुबई से पिता के खाते में 11 हजार रूपये की राशि उपहार स्वरूप भेजी। लेकिन पिता ने इस राशि को कोरोना कर्मवीरों के लिए खर्च करने का निर्णय लेते हुए स्वयं जोगेंद्रनगर रैडक्रॉस सोसायटी को प्रदान कर कोरोना कर्मवीरों का हौंसला बढ़ाया है। विशन दास बहल सामाजिक सरोकारों में भी हमेशा आगे रहते हैं और लॉकडाउन और कर्फयू के नियमों की अनुपालना पर भी बीते एक माह से गंभीर रहे हैं। अपने 68वें जन्मदिवस को भी उन्होंने कोरोना कर्मवीरों को समर्पित किया तथा बेटे के द्वारा उपहार स्वरूप भेजी राशि को रैडक्रॉस सोसायटी में जमा करवाकर जरूरतमंद परिवारों की सहायता में अपनी सहभागिता दर्ज करवाई है। स्वयं विशन दास बहल बिजली विभाग से बतौर कनिष्ठ अभियंता के पद से सेवानिवृत हुए हैं तथा कोरोना कोविड की जंग में अपनी सहभागिता दर्ज करवाना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपने जन्मदिवस से यह पहल शुरू की है। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिवस से ज्यादा कोरोना कर्मवीरों की सेवाएं महत्वपूर्ण हैं। उनके त्याग और बलिदान से हम घरों में सुरक्षित हैं। इसलिए जरूरी है कि सभी अपने-अपने स्तर पर कोरोना कोविड-19 में अंशदान कर अपना नैतिक धर्म निभाएं। उनका बेटा दुबई की एक निजी कंपनी में सेवारत है। पिता के जन्मदिवस पर उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए 11 हजार रूपये की राशि भेजी थी। जिसे पिता ने कोरोना कोविड-19 के फंड में जमा करवाकर अपना नैतिक धर्म निभाया है।

LADBHAROLNEWS.COM जोगिंदर नगर ढेलू निवासी श्री विशन दास के इस नेक कार्य की सराहना करता है। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments