लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
कांगड़ा में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले, हाई अलर्ट पर सरकार!
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
इस वीडियो को ध्यान से सुने मुख्यमंत्री जी क्या बोल रहे हैं
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा के धर्मशाला में कोरोना संक्रमण के दो पॉजिटिव मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद राज्य सरकार हाई अलर्ट पर आ गई है। 32 वर्षीय दिनेश और 63 वर्षीय एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार दे शाम मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने खुद इस बात की जानकारी पत्रकारों को दी। 63 साल की महिला वीरवार को ही दुबई और 32 साल का युवक सिंगापुर से वापिस आए थे। दोनों ही टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल है। विदेश से आए लोगों का आईसोलेशन में रहना अनिवार्य है। आदेशों की अवहेलना करने पर 2 साल की कैद और 50,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। यह दोनों कोरोना संक्रमित लोग किस किस के संपर्क में रहे थे इस बात का भी पता लगाया जा रहा है। बहरहाल दो मामलों के पॉजिटिव आने से देवभूमि हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार पॉजिटिव पाए गए रोगियों के ब्लड सैंपल आगे की जांच के लिए पुणे की प्रयोगशाला में भेजें गए हैं। LADBHAROLNEWS.COM की जनता से अपील है की कृपया कोरोना संक्रमण को हल्के में ना लें। भीड़ में जाने से बचें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। हाथों को सैनेटाईज करते रहें। मुसीबत के इस समय में प्रशासन और सरकार से सहयोग करें। अगर आप खुद भी बीमार है तो भीड़ में मत जाएं। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। महत्वपूर्ण तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद। आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM
Comments
Post a Comment