BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल महामाया मंदिर कमेटी ने आयोजित की आपातकालीन बैठक, नवरात्रों में बंद रहेगा मंदिर और भंडारा!


वीरवार को महामाया सभा लड्भङोल की आपातकालीन बैठक महामाया मंदिर के प्रांगण में प्रधान  विजयकांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के ऊपर अमल  करते हुए कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया है की महामाया मंदिर में होने वाले सामूहिक कार्यक्रम,भजन कीर्तन, सामूहिक आरती ,भंडारे इत्यादि को बंद करने का निर्णय जनहित को देखते हुए लिया गया है। हर वर्ष की तरह मंदिर में पुजारी 9 दिनों तक माता का पाठ विधि विधान से लोक कल्याण हेतू करते रहेंगे। वह माता की विधि विधान के साथ आरती होती रहेगी तथा रामनवमी को हवन भी पुजारी जी करेंगे। मंदिर में भीड़ का एकत्रित होना मना है।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments