लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
कोरोना वायरस के कारण आया ठहराव, लडभङोल में छाई व्यवसायिक मंदी, कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग कर रहे सार्वजनिक स्थानों पर जाने से परहेज!
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
लडभडोल बाजार के हाल देख सकते हैं आप वीडियो में
कोरोना संक्रमण के कारण लोगों का सार्वजनिक स्थानों पर आना जाना काफी कम हो गया है। संक्रमण से बचने के लिए लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज कर रहे हैं। इसका प्रभाव लडभङोल की मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है।लडभङोल में मानो मंदी का दौर है। दुकानदार और टैक्सी चालक ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहते हैं। लोगों का भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करना एक अच्छी बात है परंतु कोरोना संक्रमण केवल दहशत ही नहीं अपितु अपने साथ मंदी भी लेकर आया है जिसकी सीधी मार आमजन पर है। पर क्या किया जाए, जब तक हालात काबू में नहीं आते तब तक यह चलता रहेगा। हालात सामान्य होने तक समारोह मनाना करें स्थगित,SDM साहब ने दिए निर्देश, ना मानने वालों पर होगी कार्रवाई! SDM साहब ने निर्देश दिए हैं कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, लोगों को समारोह वगैरा मनाना स्थगित करना होगा। आज जब क्षेत्र के कुछ लोगों ने SDM साहब से बर्थडे पार्टी और चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध आयोजन के लिए साहब से अनुमति मांगी तो उन्होंने कहा कि आप अपने परिवार में अपने हिसाब से पूजन वगैरह कर सकते हैं लेकिन धाम देने की अनुमति नहीं होगी। हालात को देखते हुए प्रीतिभोज स्थगित किए जा सकते हैं। LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। महत्वपूर्ण तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद। आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM
Comments
Post a Comment