BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

साभार धन्यवाद SDO साहिब! राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडभङोल के पास लगे खुली तारों वाले पोल पर आज सुबह लगाए गए किटकैट!


लडभडोल :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडभङोल के पास कल तक बिजली के पोल पर बिना किटकैट की खुली तारे किसी हादसे को न्योता देती हुई प्रतीत हो रही थी। जब इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड विभाग के SDO श्री दान सिंह वर्मा को सूचित किया गया तो उन्होंने कल वहां पर टेप लगवा दी थी और आज सुबह ही वहां पर किटकैट लगा दिए गए हैं जिसके लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडभङोल का विद्यालय प्रबंधन और 

LADBHAROLNEWS.COM  साभार धन्यवाद व्यक्त करता है।


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments