BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

आशा वर्कर्स ने की मानदेय बढ़ाने की मांग!


प्रदेश की आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी से मांग की है कि 25 जनवरी को पूर्ण राज्य गणतंत्र दिवस की अवसर पर उन्हें मिलने वाले मानदेय को 1500 रुपए से बढ़ाकर 7500 रुपए किया जाए।

हिमाचल प्रदेश आशा कार्यकर्ताओं ने बंजार घाटी में 19 जनवरी को आंगनवाडी कार्यकर्ता की दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु होने पर दुख प्रकट किया।

आशा वर्करों ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री अवश्य उनकी मांग को पूरा करेंगे।

इस अवसर पर कांता, निशा, कला, भावना, नगीना, पुष्पा, प्रमिला, मीना, ममता, चंपा, गीता, जमना, कौशल्या इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रही।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments