BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

महत्वपूर्ण सूचना :- दुर्घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए बिलिंग घाटी में गाड़ियों की आवाजाही पर लगाई गई रोक!


वैन दुर्घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बिलिंग घाटी में गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

दो पुलिसकर्मी चेक पोस्ट पर किए जाएंगे तैनात!

पुलिस विभाग ने भी दो पुलिसकर्मी चेक पोस्ट पर तैनात करने का निर्णय लिया है। इसके बाद अब कोई भी वाहन पुलिस की निगरानी के बगैर बीड़ से बिलिंग नहीं जा पाएगा। गौरतलब रहे की 14 किलोमीटर लंबा बिलिंग मार्ग बेहद शंकरा है। चेक पोस्ट पर कोई भी सुरक्षाकर्मी ना होने के कारण सैकड़ों की तादात में गाड़ियां बिलिंग के लिए जाती हैं। ना केवल स्थानीय लोग बल्कि बाहर के सैलानी भी बिलिंग पहुंचते हैं।

एक तो तंग रास्ता और दूसरा बर्फ की फिसलन हादसों का कारण बन रही है। केवल इतना ही नहीं यहां पर आने वाले कुछ लोग शराब और दूसरे नशे करते हैं। एकांत स्थल और पुलिस ना होने के कारण यह नशेड़ीओं का भी पसंदीदा अड्डा बन गया है। हादसे के बाद प्रशासन मुस्तैद हो गया है। वैसे भी आजकल इस रोड का कार्य चला हुआ है जिसके कारण लोक निर्माण विभाग ने 31 जनवरी तक सड़क बंद कर रखी थी परंतु लोग फिर भी बिलिंग जाने से बाज नहीं आ रहे थे।

SDM छवि नांटा ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए बताया की तत्काल प्रभाव से बीड़ से बिलिंग जाने वाली गाड़ियों की आवाजाही आगामी आदेशों तक रोक दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक पूर्ण चंद्र ठाकुर के अनुसार दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा से बीङ बिलिंग के लिए अलग से पुलिस की मांग की जाएगी।

हादसों को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन का यह एक अहम कदम है। जनता को भी प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए नहीं तो हादसे होते ही रहेंगे। सतर्क रहे, सुरक्षित रहें! धन्यवाद। LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments