BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हैवानियत का शिकार हुई मंडी जिला के पनारसा गांव की विवाहिता खुशबू के लिए न्याय मांगने सैकड़ों महिलाएं उतरीं सड़कों पर!


बीते दिनों पनारसा गांव की एक महिला खुशबू जोकि अपने पति और सास की हैवानियत का शिकार हुई थी, उसका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा था। इस पर हमने भी चैनल पर न्यूज़ पब्लिश की थी। लोगों ने खुशबू के ऊपर हुए अत्याचार का पुरजोर विरोध किया था।

प्रदेश के विभिन्न संगठनों और इलाके से आई महिलाओं ने मंडी शहर में इसके विरोध में शांति मार्च निकाला जो SP कार्यालय में जाकर संपन्न हुआ। इस मार्च में खुशबू के मायके वालों की तरफ से उसकी भाभी अनीता देवी तथा अन्य परिजन मौजूद रहे। 
                              वीडियो देखें

महिलाओं ने एसपी मंडी से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग उठाई। खुशबू की भाभी के अनुसार खुशबू को विवाह के बाद से ही पैसों के लिए तंग किया जा रहा था। ससुराल वाले कई बार पैसों की डिमांड करते थे और उन्हें पैसे भी दिए गए थे। इस विषय पर एक महिला सुनीता ठाकुर ने कहा कि जो दरिंदगी खुशबू के साथ की गई है वैसा ही सबक आरोपियों को भी सिखाया जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा अमानवीय व्यवहार करने से पहले सोचे।


एसपी मंडी गुरुदेव शर्मा जी के अनुसार मामले पर पुलिस गहनता से कार्यवाही की कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें अदालत के आदेश पर जमानत पर रिहा किया गया है। इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी जिला पुलिस से सारी जानकारी मांगी है और पुलिस महिला आयोग को सारी जानकारी भेज रही है। खुशबू के साथ अमानवीय व्यवहार के चलते लोगों में भारी आक्रोश है और लोग दोषियों को दंडित करने की मांग कर रहे हैं।


दहेज के लिए किसी भी विवाहिता को तंग करना और शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना एक कानूनन अपराध है, दोषियों के ऊपर अवश्य कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे कि लोगों को सबक मिले।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments