BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभडोल में आज बनाया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, विधायक प्रकाश राणा रहे समारोह के मुख्य अतिथि!


आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभडोल मे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। माननीय विधायक प्रकाश राणा समारोह के मुख्य अतिथि रहे।
                                वीडियो देखें


विधायक महोदय का स्कूल प्रबंधन, शिक्षक वर्ग, विद्यार्थियों और अभिभावको तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक महोदय ने बच्चों के साथ नाटी में भी हिस्सा लिया। समारोह के अंत में विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को विधायक महोदय ने सम्मानित किया।                                             
                              वीडियो देखें



वहां पर भी विधायक महोदय का भव्य स्वागत किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विधायक महोदय ने स्कूल के लिए शौचालय निर्माण की घोषणा की और सांस्कृतिक गतिविधियां के लिए ₹21000 की धनराशि प्रदान की। समारोह के अंत में होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विधायक प्रकाश राणा ने बच्चों को नशे और बुरी संगत से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विधायक महोदय के साथ जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, सतीश चौहान,  तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संजीव शर्मा जिला परिषद, एक लाख shamshan घाट के लिए, एक लाख डिनु की यदगार में gwella के लिए, 50000 फर्नीचर के लिए स्कूल को। विधायक महोदय ने अपने संबोधन में सब का धन्यवाद किया और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभडोल में वार्षिक समारोह का आयोजन सफल रहा। LADBHAROLNEWS.COM


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM











Comments