BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

भवारना पुलिस थाने के अंतर्गत परोर गांव में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा स्कूटी सवार और हुए शरीर के दो टुकड़े!

पालमपुर :- जिला कांगड़ा के भवारना पुलिस थाना के अंतर्गत आज परौर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया सूत्रों के अनुसार NH-154A पर बुधवार दिन को करीब 12:40 पर एक ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंद डाला।

हादसा इतना खतरनाक था की स्कूटी सवार के शरीर के दो हिस्से हो गए। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी जिसके उपरांत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा। मृतक की पहचान होशियार सिंह आयु 55 वर्ष निवासी रंझू के रूप में हुई है। ट्रक पठानकोट से मरंडा की तरफ जा रहा था।

LADBHAROLNEWS.COM इस दुखद घटना पर गहन अफसोस जाहिर करता है।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments