BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

खुशखबरी! लडभङोल के मंगयाल में 50 लाख रुपए की लागत से बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस खेल स्टेडियम!


जोगिंदर नगर मंडल के लडभङोल क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस खेल स्टेडियम बनाया जाएगा जिसका लाभ 17 पंचायतों के सैंकड़ों खिलाडियों को मिलेगा।

स्टेडियम बनाने के लिए तीन बीघा जमीन खेल विभाग को दी जा चुकी है और 10 लाख रुपय की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

मंगलवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने स्टेडियम निर्माण कार्य का जायजा लिया। SDM अमित मेहरा के साथ DSP मदन कांत शर्मा और तहसीलदार लडभङोल ने भूमी का परीक्षण किया और खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए गांव वालों की कवायद पर खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर को बधाई दी।

16 अक्टूबर 2019 को खद्दर पंचायत के मंगयाल गांव में खेल स्टेडियम के निर्माण हेतु लोकसभा सांसद पंडित राम स्वरुप शर्मा द्वारा विधायक प्रकाश राणा की मौजूदगी में नींव का पत्थर रखा गया था।

खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर के अनुसार खिलाड़ियों को जिम और आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे और क्षेत्र के युवाओं को घर द्वार में ही प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान रमेश कुमार, विजय कुमार, प्रेम सिंह, गुलाब सिंह, इंदर सिंह, दिलीप सिंह मौजूद रहे।

LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से मंगयाल में बनने वाले खेल स्टेडियम को धनराशि की पहली किस्त जारी होने पर क्षेत्रवासियों को बधाई और प्रशासन को आभार!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments