BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

खुशखबरी ! पंडित संतराम गवर्नमेंट कॉलेज बैजनाथ में हुई रिले रेस प्रतियोगिता में लडभङोल के होनहारों ने हासिल किया तीसरा स्थान!


हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडित संतराम गवर्नमेंट कॉलेज बैजनाथ में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें हुई रिले रेस में अभिषेक शर्मा, रियाज खान, हैदर और विशाल शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अभिषेक बैजनाथ के सकङी गांव से हैं और अभिषेक ने अपनी पढ़ाई गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभङोल से की है। रियाज और हैदर बीरू गांव के निवासी हैं और इन दोनों ने अपनी  स्कूली शिक्षा हरी गंगा नंदन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की है। विशाल बैजनाथ के बाबा काठक गांव के निवासी है और इस लड़के ने अन्य प्रतियोगिताओं में भी तीन मेडल और प्राप्त किए हैं।


LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से ,कुंवर ठाकुर अभिषेक शर्मा, हैदर रियाज खान,विशाल तथा अन्य प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई तथा शुभकामनाएं!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments