BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

जनकल्याण समिति ने विधायक प्रकाश राणा के जरिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, तुलाह व खद्दर पंचायतों का पुनः सीमांकन कर नई पंचायत के गठन की उठाई मांग!


 जोगिंदर नगर:-  उपमंडल के तहत लडभङोल तहसील की तुलाह और खद्दर पंचायतों में आने वाले कुछ गांव को मिलाकर बघैर में एक नई पंचायत बनाने का प्रस्ताव ग्रामीणों ने रखा है इसके लिए विधायक प्रकाश राणा की जरिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
आजादी मिले हुए 70 साल पर आज भी यह गांव आधारभूत सुविधाओं से वंचित!

जनकल्याण समिति के प्रधान संतराम वर्मा और महासचिव चमेल सिन्ह राजपूत के अनुसार आजादी मिली 70 साल हो गए परंतु आज भी यह गांव आधारभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जनकल्याण समिति ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि फिर गांव के बीच की दूरी साथ 10 किलोमीटर के बीच है परंतु यातायात की व्यवस्था ना होने के कारण और मताधिकार केंद्र ना होने की कारण इन्हे मताधिकार से भी वंचित रहना पड़ता है।

जनकल्याण समिति के प्रधान के अनुसार तुलाह पंचायत के दुर्गम गांव पट्टा, बैरू, बसनोङ, डली,बघैर, ठारा,रक्तल,नौण तथा खद्दर पंचायत के अंतर्गत चघेङ,बनगोटा,मोलथ्री व रोपङू विकास की किरण से कोसों दूर है।

तुलाह पंचायत में जनसंख्या 2800 के लगभग और खद्दर पंचायत में जनसंख्या 2400 के लगभग है। प्रस्तावित नई पंचायत में तुलाह की 900 तथा खद्दर की 200 आबादी को मिलाकर स्थापित बघैर पंचायत के लिए जनसंख्या करीब 1100 हो जाती है।इन तथ्यों को सामने रखकर प्रस्ताव पारित कर दिया गया है जिसकी प्रति मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।

समस्या के निराकरण को विधायक प्रकाश राणा ने जताया ग्रामीणों को सहायता का आश्वासन!

विधायक प्रकाश राणा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि वह इस समस्या के निराकरण में ग्रामीणों की अवश्य सहायता करेंगे और नई पंचायत के गठन की पूरी पैरवी करेंगे। विधायक महोदय से मिले शिष्ट मंडल ने पूरी उम्मीद जताई है कि विधायक महोदय अवश्य उनकी सहायता करेंगे और बघैर पंचायत का अस्तित्व भी सामने आएगा।

जनता को जय राम सरकार से बहुत अपेक्षाएं हैं।LADBHAROLNEWS.COM का प्रशासन और विधायक महोदय से निवेदन है कि इस समस्या का निराकरण करके ग्रामीणों को राहत दिलाई जाए और इनके विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया जाए। धन्यवाद।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments