BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल के प्रेम मेमोरियल ट्रस्ट को माता शारदा सिमस मंदिर कमेटी ने दान की सवा लाख रुपए की धनराशि!


लडभडक्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिर माता शारदा सिमस मंदिर कमेटी द्वारा प्रेम मेमोरियल ट्रस्ट को 1 लाख 25000 रुपए की धनराशि दान की गई है। कमेटी के सदस्यों ने विधायक प्रकाश राणा स्थापित प्रेम मेमोरियल ट्रस्ट को यह धन राशि दान की है। कमेटी के सदस्यों ने विधायक महोदय के निवास स्थान पर जाकर यह धनराशि उन्हें सौंपी।
जरुरतमंद की सहायता करने में अग्रणी है प्रेम मेमोरियल ट्रस्ट!

प्रेम मेमोरियल ट्रस्ट निर्धन तथा असहाय लोगों की मदद करने में अग्रणी है। ट्रस्ट के माध्यम से एक सौ से अधिक निर्धन परिवार की बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता दी जा चुकी है और एक सौ से ज्यादा दिव्यांग लोगों को व्हील चेयर दान की गई हैं। विधायक महोदय के अनुसार वह अपनी तनख्वाह तथा अन्य भत्ते भी ट्रस्ट को दे देते हैं तांकि जरुरतमंदों की सहायता की जा सके।

ट्रस्ट को धनराशि दान करने पर विधायक ने जताया आभार!
माता सिमस मंदिर कमेटी द्वारा ट्रस्ट को सवा लाख रुपए की धनराशि भेंट करने पर विधायक महोदय ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान विनोद कुमार , उप प्रधान विनोद राय, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, सचिव सुरेश राय, कमेटी सदस्य राजीव राय, सुरेश राय व संजय कुमार तथा मंदिर के पुजारी कृष्णपाल मौजूद रहे।

LADBHAROLNEWS.COM माता शारदा मंदिर कमेटी द्वारा उठाए गए इस नेक कदम की सराहना करता है। धन्यवाद!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments