BREAKING NEWS:

लडभड़ोल में सामान्य ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

Image
लडभड़ोल में सामान्य ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग  विवेकानंद केंद्र कांगड़ा के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल के सहयोग से क्षेत्र में सामान्य ज्ञान परीक्षा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में लडभड़ोल क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक तिलक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेकानंद केंद्र द्वारा युवाओं में सामान्य ज्ञान और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह परीक्षा वर्ष 2004 से निरंतर आयोजित की जा रही है। लडभड़ोल क्षेत्र में इस परीक्षा का सफल आयोजन वर्ष 2013 से लगातार किया जा रहा है, जिसे स्थानीय विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर नव निराला और गफूर मोहम्मद ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने में डॉ. पंकज, विजय राणा, अनिल कु...

जोगिंदर नगर के अंतर्गत बनाड़ गांव की महिला शोभा ठाकुर का पहला पहाड़ी भजन हुआ यूट्यूब पर रिलीज!


जोगिंदर नगर के अंतर्गत बनाड़ गांव की विवाहित महिला श्रीमती शोभा ठाकुर का पहला पहाड़ी भजन यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और इस सुंदर पहाड़ी भजन का नाम है "म्हारे मालिका माहूनागा देउआ"!
                             वीडियो देखें

इस वीडियो की शूटिंग बनाङ गांव में की गई है और इसे शूट किया है मंडी के मनीष ठाकुर ने। वीडियो में गांव से ही औरतों ने हिस्सा लिया है और इनका नाम है रीता, रोशनी, शांति आदि। इस भजन को बाली चौकी के जीवन ठाकुर जी ने म्यूजिक दिया है और इस गाने को डायरेक्ट किया है बाली चौकी के श्री प्रेम सागर ने।

जागरण में गाया करती थी महूनाग के भजन, पतिदेव ने दी गायकी की प्रेरणा!

शोभा ठाकुर के परिवार में इनके पति और दो बेटे हैं। यह माहूनाग के मंदिर में 3 सितंबर को होने वाले जागरण  में भजन गाती थी। इनके पति और गांव वालों ने इन्हें गाने के लिए प्रेरित किया और आज इनका वीडियो आप लोगों के सामने हैं। इन्होंने बहुत सुंदर पहाड़ी भजन गाया है और इसे खासा पसंद किया जा रहा है।

LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से शोभा ठाकुर को उनका पहला वीडियो रिलीज होने पर बहुत-बहुत बधाई। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। धन्यवाद।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments