BREAKING NEWS:

लडभड़ोल सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से 'बीमार' हुई स्वास्थ्य सेवाएं,रात के समय राम भरोसे मरीज

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)  तहसील क्षेत्र लडभड़ोल का एकमात्र सिविल अस्पताल इन दिनों खुद अपनी बदहाल व्यवस्था पर आंसू बहा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, जिसका सबसे बुरा असर रात्रि सेवाओ पर पड़ रहा है। क्षेत्र की 20 पंचायतों की करीब 25 हजार की आबादी के लिए बना यह अस्पताल सुविधाओं को अभाव में केवल एक 'रेफरल यूनिट' बनकर रह गया है। अस्पताल की लचर कार्यप्रणाली उस वक्त उजागर हुई जब शुक्रवार रात 10:30 बजे जिला कांगड़ा के डंडोल निवासी एवं चौबीन वार्ड से जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राणा अपनी 75 वर्षीय बीमार माता शिवजु देवी को लेकर अस्पताल पहुंचे। उनकी माता को पेट में गंभीर शिकायत थी। लेकिन अस्पताल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था,वहां सिर्फ नर्सिंग स्टाफ तैनात थे। जब उन्होंने डॉक्टर के बारे में पूछा तो स्टाफ ने 'ऑन कॉल' होने की बात कही। जिप सदस्य सुरेंद्र राणा ने अस्पताल की व्यवस्था पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 3 डॉक्टर तैनात होने के बावजूद लोगों को रात्रि सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्हो...

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर जोगिंदर नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज जमवाल ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि!


आज भाजपा के जोगिंदर नगर मंडल अध्यक्ष श्री पंकज जमवाल जी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर लडभङोल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


याद किया दिवंगत महान नेता के कार्यों को और जनता के प्रति समर्पण को!

उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के देश और जनता के प्रति समर्पण को याद किया और कहा कि अटल जी का हिमाचल के प्रति विशेष लगाव था। दिवंगत अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोड़ों रुपए प्रदेश को दिए और महत्वपूर्ण रोहतांग टनल बनाने की मंजूरी दी। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस टनल का नाम अटल टनल रखकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। पंकज जमवाल जी ने कहा कि अगले 6 महीनों में इस टनल को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

27 दिसंबर 2019 को भाजपा मनाने जा रही है सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूर्ण होने का उत्सव!


पंकज जमवाल जी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 27 दिसंबर 2019 को भाजपा सरकार 2 वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर भव्य समारोह मनाने जा रही है। यह उत्सव शिमला में होगा जहां मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, गृह मंत्री श्री अमित शाह और भाजपा कार्यकर्ता अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।

पंकज जमवाल जी ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में विकास कार्य करवा रही है और यही कारण है कि आज जनता का वर्तमान भाजपा सरकार के प्रति अगाध विश्वास है। हिमाचल में भी भाजपा के प्रति जोरदार समर्थन के चलते लोगों को कई सौगातें मिली है विशेषकर जोगिंदर नगर को बस डिपो, मकरीडी सब तहसील, आईपीएच डिवीजन आदि। जोगिंदर नगर से 500 कार्यकर्ता शिमला में भाजपा के महोत्सव में शामिल होंगे। आज कि इस विशेष बैठक में भाजपा जोगिंदर नगर मंडल अध्यक्ष माननीय पंकज जमवाल जी के साथ भाजपा मंडल महामंत्री अजय सकलानी, मंडल उपाध्यक्ष रणवीर ठाकुर, सचिव कल्याण सिंह, भाजपा शक्ति केंद्र अध्यक्ष कैप्टन कश्मीर सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पावन जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि! हम भाजपा सरकार को 2 वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हैं। धन्यवाद!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments