BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

विशेष सूचना :- हिमाचल ग्रहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कलेक्शन के लिए 31 दिसंबर 2019 तक करें आवेदन!


हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उन सभी परिवारों जिन्होंने किसी कारणवश हिमाचल ग्रहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए फॉर्म नहीं भरा है तो उन्हें का 31 दिसंबर 2019 तक आवेदन करने का अवसर दिया जा रहा है। अतः सभी पात्र हिमाचली परिवारों से अपील की जाती है कि वह अपने पंचायत के पंचायत सचिव तथा शहरी क्षेत्र में नगर परिषद या नगर पंचायत के माध्यम से दिनांक 31 दिसंबर 2019 तक फॉर्म जमा करवाना सुनिश्चित करें क्योंकि इसके पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इन दस्तावेजों की होगी जरुरत!


इसके लिए आपको आवेदन पत्र के साथ परिवार नकल, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, परिवार के मुखिया के बैंक खाते की छाया प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ आवेदन के साथ संलग्न करना जरुरी है। यह आवेदन 31 दिसंबर 2019 तक संबंधित खंड के निरीक्षक, खादी नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मंडी जिला के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01905-222197 पर संपर्क सकते हैं।

LADBHAROLNEWS.COM की जनता से अपील है कि पात्र परिवार सुविधा के लिए तुरंत आवेदन करें। धन्यवाद!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments