BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

BREAKING NEWS :- लडभङोल तहसील के जलाङ गांव में दो पशुशालाऐं हुई आग लगने से राख!


लडभडोल क्षेत्र :-वीरवार सुबह 4:00 बजे के करीब पीहङ-बेहङलू पंचायत के अंतर्गत आनेवाले गांव जलाङ में आग लगने के कारण दो पशुशालाऐं राख हो गई। इस आगजनी के कारण पशुशाला में रखी घास तथा ईमारती लकड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई जिसके कारण लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इन पशुशालाओं के मालिकों के नाम चघ्घर सिंह तथा रक्षा देवी पत्नी प्रकाश चंद बताए जा रहे हैं।

पंचायत प्रधान तथा जिला परिषद सदस्य पटवारी और पुलिस ने लिया मौके पर जायजा, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू!


इस घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान रणवीर सिंह, हल्का पटवारी, जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जाएजा लिया। घटना के समय पशुशाला में जानवर बंधे हुए थे जिन्हे समय रहते ही बाहर निकाल दिया गया। आगजनी की घटना की सूचना बैजनाथ के दमकल विभाग को दी गई थी। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग ने आज पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। हल्का पटवारी ने नुकसान का अनुमान लगा कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी है।


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments