BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जोगिंदर नगर विधानसभा के विकासखंड चौंतङा के गांव कोहरा सैन्थल से पिछले चार दिनों से एक विवाहिता हुई लापता!


सूत्रों :- के अनुसार जोगिंदर नगर विधानसभा के
विकासखंड चौंतड़ा के अंतर्गत गांव कोहरा सैन्थल से एक विवाहित महिला पिछले 4 दिनों से लापता है। इस महिला का नाम लज्जी देवी और आयु 25 वर्ष है। अभी तक इस महिला की विषय में कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

वीरवार को पुलिस चौकी चोंतड़ा में मायके पक्ष ने दर्ज करवाई गुमशुदा होने की की रिपोर्ट, विवाहिता की सास और पति नहीं कर रहे ढूंढने में सहयोग, मायके पक्ष वाले लगा रहे ऐसे आरोप!
               
                     लड़की के पिता मिंटू कुमार

लज्जी देवी के पिता के अनुसार उनकी बेटी की सास ने फोन के माध्यम से बताया कि आपकी लड़की लापता हो गई है जिस पर मायके वालों ने लड़की की गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस चौकी चौंतड़ा में दर्ज करवाई। लड़की के पिता के अनुसार लड़की के ससुराल वाले उनकी बेटी को ढूंढने में सहयोग नहीं कर रहे हैं और अगर उनकी बेटी के साथ कुछ अनहोनी घटना घटती है तो उसके जिम्मेवार उसके ससुराल वाले होंगे। लड़की के पिता के अनुसार उनका दामाद होटल में काम करता है। उनकी  बेटी को लापता हुए चार दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक उनका दामाद घर नहीं पहुंचा है और ना ही वह अपनी पत्नी को ढूंढने की कोशिश कर रहा है। लड़की के पिता की गुजारिश है कि पुलिस उनकी बेटी के बारे में पता लगाएं। बेटी के लापता होने के चलते उनका बुरा हाल है।

इस लापता लड़की के मायके बैजनाथ में है और पिता का नाम मिंटू कुमार है। लज्जी देवी के दो बच्चे हैं और दोनो स्कूल जाते हैं। जोगिंदर नगर की पुलिस इस विषय में काम कर रही है।

LADBHAROLNEWS.COM का प्रशासन और जोगिंदरनगर पुलिस से निवेदन है कि इस विषय को शीघ्र ही सुलझाया जाए। हमें पूर्ण विश्वास है कि पुलिस जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments