BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल :- नागेश्वर महादेव कुड्ड- गोरा -द्रोब युवक मंडल द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में बलोटू रहा अव्वल! खेलों को बढ़ावा देकर युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश देने के इच्छुक नागेश्वर महादेव युवक मंडल के सदस्य!


लडभडोल :-  के बलोटू में नागेश्वर महादेव युवक मंडल के सदस्यों ने वॉलीबॉल और कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन जोनल स्तर पर किया था। इस प्रतियोगिता में लडभङोल के उप प्रधान अजय ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रुप में पधारे। खेल प्रतियोगिता का आनंद लेने के लिए स्थानीय लोग एकत्रित हुए।



नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से नागेश्वर महादेव युवक मंडल ने करवाया प्रतियोगिता का आयोजन!

इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन नागेश्वर महादेव युवक मंडल के सदस्यों ने नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से करवाया जिनमें साहिल ठाकुर, सचिन, सतीश, अंकू, जोगी ठाकुर का मुख्य रूप से योगदान रहा। इस प्रतियोगिता के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता जोगी ठाकुर और नौजवान सभा के संयोजक समीर खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



वॉलीबॉल में ब्लोटू टीम और वॉलीबॉल ओपन में बसोना टीम ने  मारी बाजी, कल होंगे कबड्डी के मैच!

आज हुई वॉलीबॉल अंडर-19 प्रतियोगिता में ब्लोटू टीम ने जीत हासिल की और वॉलीबॉल ओपन प्रतियोगिता में बसोना टीम ने जीत दर्ज करवाई। कल कबड्डी के मैच होंगे। खेल प्रतियोगिता में स्थानीय लोगों के इलावा लक्की, संजय अफ़रीद, विवेक, इनायत, विशाल, रफी युवाओं का हौसला बढ़ाते नजर आए। इन खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के पीछे नागेश्वर युवक मंडल के सदस्यों का लक्ष्य है कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर करके खेलों की ओर आकर्षित किया जाए i

Add ca

LADBHAROLNEWS.COM नागेश्वर महादेव युवक मंडल कुड-गोरा- द्रोब के सदस्यों द्वारा आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं की सराहना करता है और विजेता टीमों को बधाई देता है। धन्यवाद।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments