BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल के जमथला गांव की दो महिलाएं हुई रंगङों के हमले की शिकार!


लडभङोल के जमथला गांव की दो महिलाएं रंगड़ो के हमले की शिकार हो गई हैं। प्राप्त सूत्रों के अनुसार यह महिलाएं खेतों में काम कर रही थी जहां पर अचानक रंगङों ने धावा बोल दिया और घायल कर दिया। इन महिलाओं की पहचान वंदना आयु 32 वर्ष तथा शकुंतला आयु 55 वर्ष के रूप में हुई है। महिलाओं के चिल्लाने पर स्थानीय मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए लडभङोल हॉस्पिटल में पहुंचाया। इलाज के चार पांच घंटों के बाद इन महिलाओं को छुट्टी दे दी गई।

अब अग्निशमन विभाग दिलाएगा रंगडो से निजात।

गौरतलब रहे कि क्षेत्र में रंगङों द्वारा हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसलिए सावधानी में ही सुरक्षा है।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments