BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल के सिमस एरिया के अंतर्गत गांव में दो दिनों से बिजली गुल, कल होगी बिजली बहाल!


लडभडोल :- तहसील के सिमस एरिया के अंतर्गत पङने वाले गांवों जमथला,डिबडैऊं, तैण,भ्रां,ऊटपुर,सांडा,माकन, घटोङ आदि गांवों में दो दिनों से बिजली गुल है जिसका कारण सिमस गांव में कुफरी के पास बिजली का पोल टूटना बताया जा रहा है।

संबंधित विभाग के कनिष्ठ अभियंता शंभू राम जी ने LADBHAROLNEWS.COM से हुई बातचीत में बताया कि पोल खड़े कर दिए गए हैं और तारें भी जोड़ दी गई हैं परंतु एक स्थान पर तारें आपस में उलझ गई है और लेबर कम होने के कारण तथा काम पूरा करते-करते अंधेरा हो जाने के कारण आज काम पूरा नहीं हुआ। कल बिजली बहाल कर दी जाएगी। बिजली ना होने के कारण लोग बेहाल हैं।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments