BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और राजकीय महाविद्यालय लडभङोल में विवेकानंद केंद्र कांगड़ा द्वारा किया गया सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन!


लडभडोल :-आज राजकीय महाविद्यालय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा कांगड़ा द्वारा समय ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयुष को के अनुसार इस प्रतियोगिता को आयोजित करने के पीछे मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित समझ व अनुभव देने का एक प्रयास है।


413 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा!

इस परीक्षा में 413 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा में 200 प्रश्न चार भाग में आवंटित किए गए जो कि हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिए गए थे। इस परीक्षा में शिक्षा खंड चोंतड़ा के अंतर्गत आने वाली विभिन्न पाठशालाओं से 413 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कि अवसर पर विवेकानंद केंद्र kanyakumari के उत्तर प्रांत प्रमुख श्री अशोक रहना ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य मनुष्य के चरित्र निर्माण का होना चाहिए।


पुल होने स्वामी विवेकानंद की शिक्षा और विचारों को का संगीत बताते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों में आत्मविश्वास संवेदनशीलता सामूहिक सहयोग व समाजिक परोपकार तथा सरोकार बढ़ाने वाली होनी चाहिए।  उन्होने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया। साथ में ही अशोक रहना जी ने सभी अध्यापकों सहित अन्य सदस्यों के लिए विवेकानंद केंद्र की ओर से धन्यवाद दिया।

इस आयोजन में शिक्षा खंड चोंतङा द्वितीय के ब्लॉक रिसोर्स सेंटर समन्वयक श्री निराला सहित राजकीय महाविद्यालय लडभङोल के कार्यकारी प्राचार्य श्री संजीव कुमार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य श्री वासुदेव जसवाल ने विवेकानंद केंद्र के सदस्यों के प्रति इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments