BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

रैली निकालकर नशा मुक्ति का दिया संदेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल के विद्यार्थियों ने!


लडभडोल:-  आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल के अध्यापक वर्ग तथा विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति के ऊपर रैली निकाली। स्थानीय तहसीलदार प्रवीण कुमार ने इस रैली का शुभारंभ किया। इस दिल्ली में विद्यार्थियों के साथ फूल के शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर हेल्थ सुपरवाइजर शशि कुमार, डॉ सोनिका शर्मा, डॉ रोहित चौहान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल के प्रधानाचार्य वसुदेव जसवाल और विद्यार्थियों सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

नशा मुक्ति के ऊपर करवाए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन!




विद्यालय परिसर में नशा मुक्ति कार्यक्रम के ऊपर भाषण प्रतियोगिता, पेंटिग प्रतियोगिता, क्विज कॉन्पिटिशन का आयोजन करवाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नशे के विरोध में सबने अपने विचारों से जनसमूह को प्रभावित किया।



LADBHAROLNEWS.COM नशा मुक्ति कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थीयों तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए नशे के विरुद्ध जागरुकता अभियान की सराहना करता है। नशा एक दीमक है जो आदमी के स्वास्थ्य और उसकी आयु को खा जाता है। इसलिए नशे से दूर रहने में ही भलाई है।  नशा मुक्त समाज ही देश की भलाई में योगदान दे सकता है। धन्यवाद।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण नोट :-  इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments