BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल के पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 1 दिसंबर 2019 को मनाया जाएगा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह!


लडभडोल :-  के स्यूण में स्थापित प्रसिद्ध निजी विद्यालय पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 1 दिसंबर 2019 को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया जाएगा।
कर्नल राजेश कुमार होंगे समारोह के मुख्य अतिथि!

कर्नल राजेश कुमार कमांडिंग ऑफिसर 539 ASC BATALLION- अलहिलाल इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह समारोह सुबह 10:30 पर मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ शुरू किया जाएगा। समारोह में विभिन्न कक्षाओं के बच्चे रंगारंग प्रस्तुति देंगे।




दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM




LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



महत्वपूर्ण नोट :- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments