BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

राजकीय महाविद्यालय लडभङोल में हुआ CSCA ( कॉलेज स्टूडेंटस सेंट्रल एसोसिएशन) का गठन!





आज राजकीय महाविद्यालय लडभङोल में कॉलेज स्टूडेंटस सेंट्रल एसोसिएशन (CSCA) के पदाधिकारियों और सदस्यों का गठन हु। कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का गठन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा जारी नियम एवं निर्देशों, विद्यार्थियों की मेरिट के आधार पर और विद्यार्थियों की विभिन्न  प्रकार की गतिविधियों में योगदान के अनुसार किया गया।


इन विद्यार्थियों का हुआ चयन!

अंजलि कुमारी कला स्नातक पंचम सत्र को अध्यक्ष, एकता कला स्नातक दितीय वर्ष को उपाध्यक्ष, शिवानी ठाकुर कला स्नातक प्रथम वर्ष को सचिव, प्रियंका बीकॉम प्रथम वर्ष को सह सचिव के पदों पर गठित किया गया। इसकी अतिरिक्त रुखसाना, कविता, रीना बीबी, शिल्पा, शालिनी ठाकुर ,शिवानी, अभिषेक और शबनम ठाकुर को सदस्य के रूप में चयनित किया गया।

यह चयन तकरीर आज की महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य श्री संजीव कुमार के दिशा निर्देशों के अनुसार चयन समिति के सदस्यों डॉक्टर अमित कौड़ा, डॉक्टर चंचल कुमार और डॉक्टर ठाकुर सेन के द्वारा संपन्न की गई।

LADBHAROLNEWS.COM चुने गए इन सभी विद्यार्थियों को बधाई देता है और राजकीय महाविद्यालय में CSCA  के गठन पर समस्त विद्यार्थियों को बधाई देता है।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments