BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

खुशखबरी! हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा दीक्षा का हुआ राज्य स्तरीय बॉलीवाल तथा शतरंज टूर्नामेंट के लिए चयन!


लडभडोल के सबसे पुराने व प्रथम निजी हरी गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय :- की 5वीं कक्षा की छात्रा दीक्षा का स्टेट लेवल बॉलीवाल और शतरंज टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है।

अभी हाल ही में दीक्षा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पांच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है  और उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते अब उसका चयन राज्य स्तरीय वॉलीबॉल तथा शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

दीक्षा के पिता का नाम अजय चौहान  वह माता  निशू देवी है  और दीक्षा लडभङोल के चन्हौणा गांव की निवासी है। खेलों के साथ-साथ दीक्षा पढाई में भी बेहद होशियार है। दीक्षा की इस उपलब्धि पर उसके परिजन तथा अध्यापक बेहद हर्षित है।




स्कूल प्रबंधक प्यार चंद ठाकुर ने दीक्षा को इस उपलब्धि पर बधाई और शाबाशी दी है।

LADBHAROLNEWS.COM की ओर से भी दीक्षा को बधाई और शुभकामनाएं!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट :- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments