BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

खुशखबरी! हरि गंगा नंदन पब्लिक स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने बाल विज्ञान सम्मेलन में जीते गोल्ड मेडल!




जी हां, आप सबको यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता होगी कि हमारे क्षेत्र के सबसे पुराने व प्रथम निजी स्कूल हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने जोगिंदर नगर में हुए बाल विज्ञान सम्मेलन में स्वर्ण पदक जीते हैं और यह पदक साइंस एक्टिविटी कंपटीशन में मिले हैं जिसमें 70 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

इन विद्यार्थियों का चयन डिस्ट्रिक्ट लेवल के लिए हुआ है। हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्कूल प्रबंधक श्री प्यार चंद ठाकुर ने इन मेधावी विद्यार्थियों तथा विज्ञान विषय के अध्यापकों मनोज शर्मा, अनामिका शर्मा तथा श्रीमती सकिन्दरा ठाकुर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और भविष्य में और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है।

LADBHAROLNEWS.COM इस उपलब्धि के लिए इन विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा स्कूल प्रबंधन को बधाई देता है।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments