BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

गोलियां मारकर की गई थी हत्या बैजनाथ के टैक्सी चालक की! अभी भी जारी है जांच-पड़ताल!




कांगड़ा के बाथू पुल के पास मृत पाए गए बैजनाथ के टैक्सी ड्राइवर के मामले में नया खुलासा हुआ है की यह हत्या का मामला है और यह हत्या गोलियां मारकर की गई है। एक गोली सिर पर और दो गोलियां छाती पर मारी गई हैं। गोली मारने के लिए कौन सी पिस्तौल का प्रयोग किया गया है,अभी तक इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने गोलियों को जांच के लिए लैब में भेजा है। अभी तक पुलिस के पास बस टैक्सी चालक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं पहुंची है।


आपको याद ही होगा कि जिला कांगड़ा के पुलिस स्टेशन हरिपुर के तहत पड़ी पुलिस चौकी रानी ताल के तहत बाथू पुल के पास दो दिन पहले एक टैक्सी ड्राइवर की लाश बरामद हुई थी। उसकी पहचान अश्वनी आयु 32 वर्ष पुत्र  मोहन सिंह निवासी नौरी पढियारखर के रूप में हुई थी। उसने अभी 5 दिन पहले ही नई टैक्सी swift डिजायर खरीदी थी जिसे अभी तक नंबर नहीं मिला था। सुबह 11:00 बजे के करीब उसने अपने पिता को फोन करके बताया था कि वह सवारी छोड़ने पालमपुर जा रहा है परंतु वह देर रात घर वापिस नहीं पहुंचा और जब उसने फोन भी नहीं उठाया तो उसके परिजनों ने आनी पंचायत प्रधान को साथ लेकर पुलिस थाने में उसकी घूमशूदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसके मोबाइल को ट्रैक किया गया तो उसकी लोकेशन रानी ताल के पास पायी गई और इस तरह उसकी लाश पाई गई। मामले की जांच अभी जारी है। यह बहुत ही दुखद घटना है।

LADBHAROLNEWS.COM  इस खबर को पहले प्रकाशित कर चुका है। जांच के बाद गोलिया लगने की खबर आई है। अभी मामले की और जांच पड़ताल जारी है। हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी और आरोपी पुलिस की शिकस्त में होंगे।


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments