BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

लडभङोल:- ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य रविंद्र कुमार और वाइस चेयरमैन सुरजीत सिंह की पंचायत स्तर पर ही जन्म तथा मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने की हिमाचल प्रदेश सरकार से गुजारिश!



जी हां पाठकगण, वर्ष 2012 से पहले तक जब मृत्यु प्रमाण पत्र स्थानीय पंचायत से ही प्राप्त होते थे। परंतु अब इन प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने हेतु जनता को जिला मुख्यालय के जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CHIEF MEDICAL OFFICER) के कार्यालय में जाना पड़ता है। यह प्रमाण पत्र लोगों को उसी दिन प्राप्त नहीं होते बल्कि एक दिन प्रार्थना पत्र देने हेतु जाना पड़ता है तथा उसके कुछ दिनों बाद दुबारा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।

नई प्रक्रिया से हो रही है आम जनता को असुविधा और पढ़ रहा है आर्थिक बोझ, निजात दिलाएं प्रदेश सरकार!

इस प्रक्रिया से आम जनता को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है तथा आर्थिक बोझ भी सहन करना पड़ रहा है।लडभङोल क्षेत्र के ब्लॉक  डेवलपमेंट कमेटी (पीहङ-बेहङलू तथा ऊपरीधार) के सदस्य रविंद्र ठाकुर(काकू), वाईस चेयरमैन सुरजीत (जीतु), विजय कुमार, दिलीप सिंह ने जोर-शोर से उठाया है  और प्रशासन तथा हिमाचल प्रदेश सरकार से निवेदन किया है की इन प्रमाण पत्रों को दुबारा पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध करवाया जाए ताकि आम जन को असुविधा का सामना करना ना पड़े।




LADBHAROLNEWS.COM माननीय विधायक प्रकाश राणा, स्थानीय प्रशासन और हिमाचल प्रदेश सरकार से अनुरोध करता है की इस समस्या की और ध्यान दिया जाए और आसान हल निकाला जाए ताकि आम जनमानस पर किसी भी प्रकार का बोझ ना पड़े।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments