BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतपाल सत्ती का घट्टा में पधारने पर विधायक प्रकाश राणा और जनता ने किया स्वागत!



रविवार को हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतपाल सत्ती  घट्टा पहुंचे और हमारे माननीय विधायक प्रकाश राणा जी ने कार्यकर्ताओं सहित घट्टा में पहुंचकर जनता सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती का स्वागत किया।


नरेंद्र मोदी द्वारा धारा 370 हटाने बारे संगोष्ठी को संबोधित करने पधारे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष!

जी हां, हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतपाल सत्ती श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा धारा 370 हटाने के बारे में संगोष्ठी को संबोधित करने जोगिंदरनगर पधारे थे। जनता ने उनका हार्दिक स्वागत किया।




इस संगोष्ठी में भारी जनसमूह उमड़ा। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतपाल सत्ती तथा जनता के चहेते माननीय विधायक प्रकाश राणा के विचार सुनने को भारी जनसमूह उमड़ा।



LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments