BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडभङोल के प्रिंसिपल वासुदेव जसवाल व स्टाफ द्वारा एक निर्धन कन्या की शादी के उपलक्ष्य में दी गई आर्थिक सहायता!


 जी हां पाठकगण ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक  विद्यालय लडभडोल  के प्रिंसिपल श्री वासुदेव जसवाल व स्टाफ द्वारा सुनीता देवी सुपुत्री रेखा देवी को 6300 रूपये की  आर्थिक सहायता दी गई। सुनीता देवी का विवाह होने वाला है और सुनीता देवी का परिवार अत्यंत गरीब है। सुनीता कुमारी निवासी त्रामट स्वर्गीय सुरेश कुमार की पुत्री है जोकि लडभङोल बस स्टैंड पर मोची की दुकान किया करते थे, उनका कुछ महीनों पूर्व ही देहांत हुआ है। सुनीता देवी का विवाह होने वाला है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल के स्टाफ ने एक पहल की है इस जरुरतमंद परिवार की आर्थिक सहायता करके।


LADBHAROLNEWS.COM इस नेक कार्य के लिए  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल के प्रिंसिपल वसुदेव जसवाल तथा समस्त स्टाफ की अनुशंसा करता है।

यदि आप भी इस नेक कार्य में सहभागी बनना चाहते हैं तो 98170-10750 नंबर पर संपर्क करें।

आपकी छोटी सी सहायता किसी के लिए बड़ा कदम साबित हो सकती है।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments

  1. बहुत ही नेक काम कर रहे है वासुदेव जी

    ReplyDelete

Post a Comment