BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हफ्ते में एक दिन लडभङोल में खुले रोजगार कार्यालय, ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य रविंद्र ठाकुर की प्रशासन और माननीय विधायक प्रकाश राणा से गुजारिश!


जी हां पाठक गण  ब्लॉक  डेवलपमेंटसमिति के सदस्य रविद्र (काक्) ने  ने आयुक्त श्रम एवं निदेशक रोजगार तथा माननीय विधायक प्रकाश राणा से हफ्ते में एक दिन रोजगार कार्यालय को लडभङोल में बिठाने के बारे में गुजारिश की है।                                                
 काफी समय से रोजगार कार्यालय को लडभडोल मे खोले जाने की मांग उठती रही है । जिस प्रकार लडभङोल तहसील में हफ्ते में एक बार SDM जी बैठते हैं, उसी प्रकार हफ्ते में दिन लडभङोल में रोजगार कार्यालय खुलने की व्यवस्था भी की जाए, ऐसी गुजारिश है ब्लॉक डिवेलपमेंट कमेटी के सदस्य रविंद्र ठाकुर जी की।



LADBHAROLNEWS.COM  स्थानीय प्रशासन और हमारी जनता के चहेते माननीय विधायक श्री प्रकाश राणा से गुजारिश करता है कि इस संदर्भ में एक्शन लिया जाए जिससे कि सप्ताह में एक बार ही सही, लडभङोल में रोजगार कार्यालय होने से लोगों को सुविधा प्राप्त होगी।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
 दिलचस्प खबरें और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM 

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments