BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडभङोल में आयोजित प्राथमिक स्तर की खंड स्तरीय 24वीं खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन! जिला परिषद सदस्य श्री संजीव शर्मा ने किया खेल कूद प्रतियोगिता का समापन!




आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडभङोल में आयोजित प्राथमिक स्तर की खंड स्तरीय 24वीं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिला परिषद सदस्य श्री संजीव शर्मा ने इस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया।


खेलकूद प्रतियोगिता में खंड के 55 विद्यालयों के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कों में पंडोल जोन विजेता व लडभङोल उप विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों में लडभङोल विजेता व बल्ह क्वार उपविजेता रहा।



लड़कियों की खो खो प्रतियोगिता में बल्ह क्वार विजेता व पंडोल स्कूल उप विजेता रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लडभङोल स्कूल के लड़के विजेता व ऊटपुर स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता( लङके) में लडभङोल विजेता व पंजालग उपविजेता रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता (लङकियों) में लडभङोल उपविजेता व भराङपट्ट उपविजेता रहा। सांस्कृतिक गतिविधियों में लडभङोल विद्यालय का दबदबा रहा। समापन समारोह के मुख अतिथि जिला परिषद सदस्य श्री संजीव शर्मा ने अपनी ओर से बच्चों को 11000 रुपए देने की घोषणा की। यह जानकारी प्राथमिक शिक्षक संघ लडभङोल के अध्यक्ष करतार ममाणिया ने  LADBHAROLNEWS.COM को दी है।





LADBHAROLNEWS.COM सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई व खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता है।




LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM





Comments