BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड भङोल में पिछले कल हुई RUBI JMVD HERBAL STORE की धूमधाम से OPENING. इलाके के विशिष्ट लोगों ने भी की शिरकत।

लड भङोल में पिछले कल हुई RUBI JMVD HERBAL STORE की धूमधाम से OPENING. इलाके के विशिष्ट लोगों ने भी की शिरकत।




जी हां दोस्तों, पिछले कल यानी की वीरवार 26 जुलाई 2019 को हमारे क्षेत्र लड भङोल में RUBI JMVD HERBAL STORE कि धूमधाम से OPENING की गई। यह नई दुकान लड भङोल के मेन बाजार में UCO BANK के पास खोली गई है। इस हर्बल शॉप में आपको उम्दा आयुर्वेदिक उत्पाद खरीदने को मिलेंगे, ऐसा कहना  है इस हर्बल शाॅप की  मालकिन रूबी मोहम्मद का।



जी हां दोस्तों, रुबी मोहम्मद बीरू की निवासी है और रफीक मोहम्मद की पत्नी है जो कि स्थानीय पुलिस में कार्यरत हैं। रफीक मोहम्मद से तो आप सब अच्छी तरह से वाकिफ ही होंगे।


इस ओपनिंग में हमारे क्षेत्र के कई विशिष्ट अधिकारियों ने भी की शिरकत ।

जी हां पाठकगण, इस ओपनिंग ने हमारी क्षेत्र के कई विशिष्ट सज्जनों और अधिकारियों ने शिरकत की। इन में तहसीलदार लड भङोल, नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल, JMVD FOUNDER श्री ओम पंडित, रफीक मोहम्मद और परिजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मिलेंगे उम्दा गुणवत्ता के आयुर्वेदिक उत्पाद और औषधियां।

जी हां दोस्तों, रुबी जेएमवीडी हर्बल स्टोर के संचालक के अनुसार क्षेत्रवासियों को यहां पर उत्तम गुणवत्ता के आयुर्वेदिक उत्पाद और औषधियां उचित मूल्य पर प्राप्त होंगी।

LADBHAROLNEWS.COM इस नए हर्बल स्टोर RUBI JMVD HERBAL STORE की ओपनिंग पर रुबी मोहम्मद व उनके पति रफीक मोहम्मद को बधाई देता है। हमारी तरफ से शुभकामनाएं।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111



Comments