BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड भङोल क्षेत्र की ऊटपुर पंचायत में भारी बारिश से कुटला के पास 10:00 बजे सुबह तक यातायात रहा अवरुद्ध। लोक निर्माण विभाग की JCB मंगवा कर खुलवाया गया रोड।

लड भडोल क्षेत्र  की ऊटपुर पंचायत में भारी बारिश से कुटला के पास 10:00 बजे सुबह तक यातायात  रहा अवरुद्ध। लोक निर्माण विभाग की JCB मंगवा कर खुलवाया गया रोड।



जी हां दोस्तों, लड भङोल की ऊटपुर पंचायत में भारी बारिश के कारण कुटला नाले के पास डंगा गिर गया जिसके कारण सङक में भी दरार आ गई। लगातार बारिश से ज्यादा पानी होने के कारण नाले में खाई जैसी बन गई जिसके कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। फिर जेसीबी ने नाले में आई खाई को समतल किया और 10:00 बजे के बाद यातायात बहाल हुआ।

गौरतलब रहे की इस नाले में हर साल बरसात में पानी ज्यादा होने के कारण ऐसी समस्याएं आती रहती हैं जिसकी शिकायत लोगों ने की थी। यहां पर पुलिया का निर्माण कार्य भी चला हुआ है जिस पर गर्मियों में पानी ना डाले की खबर भी हमने प्रकाशित की थी। यह पुलिया अभी अधूरी है इसके दोनों छोर अभी सड़क से नहीं जुड़े हैं।



अगर यह पुलिया समय से तैयार हो जाती तो इस नाले की समस्या का भी समाधान हो जाता।

LADBHAROLNEWS.COM का प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से अनुरोध है की स्थान का मुआयना किया जाए ।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111


Comments