BREAKING NEWS:

ग्राम पंचायत दलेड से प्रधान पद के उम्मीदवार सुमिता उर्फ रेनू ने अपना समर्थन अपनी नजदीकी दूसरी जानकार महिला सन्नो देवी को समर्थन दिया।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) पंचायत चुनावो के  चलते तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की  ग्राम  पंचायत दलेड महिला प्रधान पद के दावेदार  सुमिता उर्फ रेनू जो पिछले कई दिनों से  अपने समर्थन के लिए लोगों से मिलजुल  रही थी अपने पक्ष में मतदान के लिए अपीले  कर रही थी। लेकिन नामांकन पत्र भरते वक्त  उनको ऐसा झटका लगा कि वह सपने में भी  नहीं सोच सकती थी। जानकारी के अनुसार  ग्राम पंचायत दलेड से प्रधान पद से  उम्मीदवार सुमिता उर्फ रेनू जब अपना  नामांकन पत्र कार्यालय पहुंची। वहां पर  उनको मायुसी का सामना करना पड़ा। कर  नहीं आ रहा जब वह पर्चा दाखिल करने  वाली ही थी। जब उनको पता चला की  वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है। इस  कारण उन्हें अपने प्रधान पद की दावेदारी से  वंचित रहना पड़ा। उन्होंने संबंधित विभाग  पर भी लापरवाही करने की बात कही। और  उसके चलते उन्होंने अपनी नजदीकी दूसरी  जानकार महिला सन्नो देवी  को अपना  समर्थन देकर चुनाव के लिए मैदान में उतार  दिया सभी क्षेत्रवासी सन्नो देवी को प्रधान...

लड भडोल की ऊटपुर पंचायत के भ्रां गांब के बिनबा खडड् मे हादसा

लड भडोल की ऊटपुर पंचायत के भ्रां गांब के निकट बिनबा खडड् मे  हुआ हादसा।            
लड भडोल की ऊटपुर पंचायत के भ्रां गांव के निकट  बिनवा खडड् में हुआ हादसा
आज भ्रां के निवासी लेख राज चौहान  उर्फ गिज्जु सपुत्र  स्वर्गीय पुन्नु राम का नौकर सुबह 11बजे के करीब पुल के पास बल्ह  मलाड में खच्चरो को चराने के लिए गया हुआ था ।लेख राज जी का नौकर गुलाब सिंह जोगिन्द्रनगर चलाहरग का निवासी था और उसकी  आयु 35  वर्ष थी । उसने सभी खच्चरो को एक दूसरे से बांधा हुआ था । खच्चरो के मुंह  पर छीका भी बांधा हुआ था
खडड् पार करते हुए नौकर गुलाब सिह का पांव फिसल गया  ओर वह गहरे पानी में गिर गया ।साथ में ही सभी खच्चरें उसी गहरे पानी में गिर गई । ढाई बजे के  आसपास जब नौकर खाना खाने नहीं  लौटा तो मालिक लेखराज उसे देखने गया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई । उन्होंने देखा कि उनका नौकर तथा सभी खच्चरें पानी के बहाव में यहाँ वहाँ  मृत पडे थे ।               फिर  उन्होंने गांव वासियों तथा स्थानीय  पुलिस को सुचित किया  । सुचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना का जायजा लिया ।शव को पोस्टमार्टम के लिए जोगिन्द्रनगर अस्पताल भेज दिया गया है । पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है । वीरवार को शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया जाएगा । इस घटना से लेखराज चौहान, मृतक गुलाब सिंह के परिवार में सदमा छा गया है । पुरा क्षेत्र गमगीन हो गया है ।

Comments