BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (गागल) से सिमसा माता मंदिर मार्ग के लिए महत्वपूर्ण सूचना

Image
लडभड़ोल (गागल) से सिमसा माता मंदिर मार्ग के लिए महत्वपूर्ण सूचना ​पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग द्वारा क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों के लिए एक आवश्यक सूचना जारी की गई है। इस मार्ग पर टायरिंग (तारकोल बिछाने) का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिससे यातायात प्रभावित रहेगा। ​ मुख्य विवरण: ​ कार्य शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल, 2026 ​ समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ​ प्रभावित क्षेत्र: गागल से सिमसा माता मंदिर रोड ​ विभाग की अपील और निर्देश: ​ सहयोग की अपेक्षा: सड़क निर्माण कार्य के दौरान विभाग ने सभी जनता से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। ​ वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग: सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच इस मार्ग पर भारी और निजी वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक सड़क का उपयोग करें। ​ अनावश्यक परेशानी से बचें: कार्य के समय मार्ग पर वाहन ले जाने से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और आप जाम में भी फंस सकते हैं, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें। ​ कृपया इस जानकारी को अन्य लोगों के साथ भी साझा करें ता...

भारती ज्ञान पीठ पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल लड़ भड़ोल की छात्रा सुरभि का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय पण्डोह की लिए चयन।


भारती ज्ञान पीठ पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल लड़ भड़ोल की छात्रा सुरभि का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय पण्डोह की लिए चयन। भारती ज्ञान पीठ स्कूल की छात्रा सुरभि ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और अब वह वहां पर कक्षा नौवीं में शिक्षा ग्रहण करेगी। सुरभि ने अपनी इस कामयाबी से जहां अपने माता पिता  का नाम रोशन किया है वहीं लड़ भड़ोल क्षेत्र की शान को भी बढ़ाया है। सुरभि की इस उपलब्धि से एक बार फिर से भारती ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। पिछले बारह वर्षों से लगातार इस स्कूल के बच्चे जवाहर नवोदय ओर सैनिक स्कूल के लिए चयनित हो रहे हैं। बता दें कि आज जवाहर नवोदय विद्यालय पण्डोह में लडभड़ोल क्षेत्र से सिर्फ भारती ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल के बच्चे ही शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सुरभि की इस सफलता ने जवाहर नवोदय विद्यालय में बीजेपीयंस (भारती ज्ञान पीठ)के इस ग्रुप को ओर मजबूत किया है। बता दे कि सुरभि के भाई मोहित  भी जवाहर नवोदय विद्यालय पण्डोह के छात्र रह चुके हैं और वे भी भारती ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल लड़ भड़ोल से ही वहां चयनित हुए थे।सुरभि गंगोटी  के निहार कलां गांव की रहने वाली है।सुरभि की इस कामयाबी पर उसके पिता सुभाष चंद व माता कृष्णा देवी बहुत खुश हैं और उन्होंने कहा  कि बेटे की तरह अब बेटी ने भी उनका ओर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने इसके लिए स्कूल के अध्यापकों का भी धन्यवाद किया है जिनकी मेहनत की बदौलत ये संभव हो पाया। सुरभि की इस कामयाबी पर स्कूल प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने कहा है कि ये सच में स्कूल के लिए एक गौरवशाली क्षण है कि उनके  स्कूल के बच्चे निरंतर देश के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पाने में कामयाब हो रहे है। उन्होंने कहा कि कक्षा नौवीं के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में एक या दो ही सीटें खाली होती है । जिसके लिए पूरे जिले से बच्चे प्रवेश परीक्षा देते है। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के दोनों बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में जाना बहुत बड़ी बात है। इससे पहले सोहेल खान और सोहेब खान दोनों भाई यहीं से जवाहर नवोदय विद्यालय पण्डोह पहुंचे थे और अब मोहित और सुरभि ने ये कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि स्कूल इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है। उन्होंने सुरभि ,उसके माता पिता और भाई मोहित को बधाई दी और सुरभि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर सुरभि ने कहा कि ये उनके अभिवावकों के दृढ़ संकल्प और अध्यापकों के सही मार्गदर्शन के कारण ही सम्भव हो पाया है।




Comments