BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

सांसद श्री रामस्वरूप शर्मा मैमोरियल मेला संपन्न, समापन समारोह में विधायक प्रकाश राणा शामिल


लडभड़ोल (मिंटू शर्मा) पलहून (जलपेहड़), जोगिंद्र नगर, जिला मंडी —

10 व 11 जून 2025 को आयोजित पूर्व सांसद श्री रामस्वरूप शर्मा मैमोरियल मेला का समापन आज पारंपरिक उत्साह, श्रद्धा और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन स्व. श्री रामस्वरूप शर्मा जी की स्मृति को समर्पित रहा, जिन्होंने जनसेवा को अपना जीवन समर्पित किया।

समापन अवसर पर विधायक श्री प्रकाश राणा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मेला कमेटी के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्रीय लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए इस प्रकार के आयोजनों को आवश्यक बताया।

🗣️ विधायक श्री राणा ने कहा:
“यह मेला हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखता है। हमारी तरफ से मेला समिति को हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि आने वाले वर्षों में यह आयोजन और भी भव्य रूप ले सके।”

मेले में पारंपरिक नाटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान, बच्चों के झूले, स्थानीय व्यंजन और हस्तशिल्प के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। क्षेत्र के कोने-कोने से आए ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेला समिति ने विधायक महोदय सहित सभी आगंतुकों, कलाकारों, सहयोगियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहयोग से आने वाले वर्षों में यह आयोजन और भी मजबूत और समृद्ध बनेगा।








Comments