BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

जोगिंदर नगर विधायक प्रकाश राणा ने कहा गर्मी में बढ़ी पानी की किल्लत, का समाधान न हुआ तो होगा धरना।


लडभड़ोल, (मिंटू शर्मा )10 जून ग्राम पंचायत लांग़ना, खड़ीहार, खुड्डी, तुल्लाह, रक्तल, कोलंग, दलेड़, पीहड़, बेहड़लू, ऊपरी धार और ऊटपुर समेत लडभड़ोल क्षेत्र की अनेक पंचायतों में इन दिनों पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। कहीं 3 दिन बाद, कहीं 4 दिन बाद, तो कहीं एक हफ्ते के लंबे इंतज़ार के बाद भी लोगों को केवल कुछ देर के लिए पानी मिल रहा है। भीषण गर्मी में यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।

विधायक प्रकाश राणा ने चेतावनी दी है कि यदि 2 से 3 दिनों के भीतर जलापूर्ति की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर IPH सब डिवीजन लडभड़ोल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

विधायक राणा ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र को पानी की समस्या से स्थायी रूप से निपटने के लिए अनेक योजनाएं दी गईं। नई पेयजल योजनाओं से लेकर लाइन विस्तार और टैंक निर्माण जैसे कार्यों में करोड़ों रुपये खर्च किए गए। लेकिन कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से जोगिंद्रनगर क्षेत्र के साथ स्पष्ट रूप से भेदभाव किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस सरकार का गैरजिम्मेदाराना रवैया और क्षेत्र के प्रति दुर्भावना दर्शाता है, जिसे जोगिंद्रनगर की जागरूक जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

"हम जनता के अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज़ उठाते रहेंगे और यदि जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे," – विधायक प्रकाश राणा


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments