BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

लड भड़ोल महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आर्थिक जागरूकता परीक्षा आयोजित


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा करियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सैल के सहयोग से आर्थिक जागरूकता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत अर्थशास्त्र विभाग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें पायल व गुंजन संयुक्त रूप से प्रथम जबकि अंशिका और कोमल  क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। ज्ञात रहे कि महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा प्रतिवर्ष इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार व बरिष्ठ प्रो. मुनीश ठाकुर ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा पुस्तकें  देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अनुभव, ज्ञान और आर्थिक विषयों के प्रति रुचि में वृद्धि करने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक प्रो. तिलक शर्मा ने बताया कि सामान्य आर्थिक जागरूकता परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को अध्ययन, प्रश्न बैंक इकत्रित करने, स्वस्थ प्रतियोगिता करने, आधारभूत आर्थिक अवधारणाओं की समझ के साथ-साथ परीक्षा का अनुभव प्रदान करना रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग के इस प्रयास से विद्यार्थियों को हर साल विश्वविद्यालय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हो पाई है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने सभी विजेताओं व आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी ।







Comments