BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

लडभडोल के लोक निर्माण विभाग लडभडोल से बेलदार के पद से दो कर्मी सेवानिवृत्त हुए है।


लडभडोल (मिंटू शर्मा) लोक निर्माण विभाग लडभडोल से बेलदार के पद से दो कर्मी सेवानिवृत्त हुए है। बता दे कि पतरैण के रहने वाले भगीरथ ने 20 साल बेलदार के पद में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति हुए। वहीं चलौटी के रहने वाले सुभाष कुमार ने 18 साल बेलदार के पद में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए। वहीं भगीरथ ने लगातार 20 साल अपनी सेवाएं दी,उनका कार्यकाल सराहनीय रहा। लडभडोल में अपनी आखरी दिन की हाजिरी लगाते हुए दोनों व्यक्तियों ने स्टाफ को तथा अन्य लोगों को नम आंखों से विभाग से अलविदा कहा। दोंनो का लोक निर्माण विभाग के विश्राम में स्टाफ मेंबर और परिवारजनों के सदस्यों ने हार पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा उन्हें एक एक चरोटी तोहफा के तौर पर दी गई। लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलरिया की अध्यक्षता में यह सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम हुआ। सहायक अभियंता पवन गुलरिया ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में बेलदार के पद से दो कर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के प्रति दोनों का व्यवहार बहुत अच्छा रहा।




Comments