BREAKING NEWS:

🏆 हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान! 🏆 तुल्लाह पंचायत की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुल्लाह की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वेता सिंह भाटिया की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्वेता सिंह भाटिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐 बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है! 💐

कृपया ध्यान दें लडभड़ोल के अंतर्गत सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि विद्युत विभाग की ओर से विद्युत मीटर संख्या को उपभोक्ता के आधार कार्ड से जोड़ने (KYC) की प्रक्रिया 01 अक्टूबर 2024 से घर-घर जाकर शुरू कर दी गई है। जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 है,


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) विद्युत उपमंडल लड भड़ोल के अंतर्गत सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि विद्युत विभाग की ओर से विद्युत मीटर संख्या को उपभोक्ता के आधार कार्ड से जोड़ने (KYC) की प्रक्रिया 01 अक्टूबर 2024 से घर-घर जाकर शुरू कर दी गई है। जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 है, जब विद्युत कर्मचारी बिजली का बिल जारी करने के लिए उपभोक्ता के घर जाएगा, उस समय KYC के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और मोबाइल नंबर को पहले से उपलब्ध रखें, ताकि इस काम को समय पर किया जा सके। अगर कोई उपभोक्ता KYC करवाने में सहयोग नहीं करता है, तो भविष्य में विद्युत बिल में आने वाली सुविधाओं से वंचित रह सकता है। तो इसके लिए वह अपने आप जिम्मेवार होगा । यह जानकारी ई० रामलाल नायक, सहायक अभियंता, विद्युत मंडल, हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड लड भड़ोल ने दी है।

Comments